Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

डिलीवरी के खर्च पर टिप्पणी बनी विवाद की वजह, तीन ने युवक को पीटा

Follow Us on Our Social Media

बागबाहरा। पत्नी की डिलीवरी के खर्च को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद इतना बढ़ गया कि तीन लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना 13 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे युगल किराना स्टोर्स के सामने की बताई गई है।

पीड़ित के मुताबिक वह रूपेश टंडन, मोगेश टंडन और हीरालाल टंडन के साथ खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उसने रूपेश से कहा कि नुआपड़ा अस्पताल में डिलीवरी कराने पर कम खर्च आता। इस बात पर नाराज होकर रूपेश ने दोनों साथियों को बुला लिया।

आरोप है कि तीनों ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद रूपेश और हीरालाल ने हाथ-मुक्के व लात से हमला किया, जबकि मोगेश ने कमर में लगा बेल्ट निकालकर मारपीट की।

घटना में पीड़ित के बाएं हाथ, कंधे, पीठ और कमर में चोट आई। मनहरण बंजारे, हिमांशु मधुकर और सतीश वैष्णव ने बीच-बचाव किया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button