ओवरब्रिज के पास बाइक को मारी टक्कर, दो भाइयों पर मारपीट का आरोप

सरायपाली। कुटेला ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया। आरोप है कि दुर्घटना के बाद कार सवार दो लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट भी की।
पीड़ित के अनुसार, 12 सितंबर की रात करीब 12 बजे वह दुकान से काम खत्म कर बाइक क्रमांक CG06 GB3014 से झिलमिला स्थित घर लौट रहा था। करीब 12:10 बजे कुटेला ओवरब्रिज के पास पीछे से आई बोलेरो क्रमांक CG06 HC3100 ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। गिरने से बाएं पैर में चोट आई और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
इसके बाद कार से उतरे नीरज पाणिग्राही और रौनित पाणिग्राही ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने हाथ-मुक्के से मारपीट की, जिससे बाएं पैर और दाहिने हाथ में चोट लगी। सूचना मिलने पर वासिफ मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव किया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।



