Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

जंगल में धधक रही थी महुआ शराब की भट्ठी, आबकारी ने मारा छापा

Follow Us on Our Social Media

बसना। अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बसना और सरायपाली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन मामलों में 86.5 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब और 1380 किलो महुआ लाहन जब्त किया है।

जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 64 हजार 300 रुपए बताई गई है। गणेशपुर जंगल में शराब बनाने के लिए तैयार की गई भट्ठी को टीम ने मौके पर नष्ट कर दिया।

गणेशपुर जंगल में 60 लीटर शराब बरामद
आबकारी अधिकारी महासमुंद अजय पाण्डेय के अनुसार, बसना वृत्त टीम ने गणेशपुर जंगल में दबिश देकर मनीराम मिरी (27) के कब्जे से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की।]

इसकी कीमत करीब 12 हजार रुपए आंकी गई। मौके से 860 किलो महुआ लाहन भी मिला, जिसकी कीमत लगभग 43 हजार रुपए है। जांच के दौरान शराब बनाने के लिए चढ़ाई गई भट्ठी को नष्ट कर दिया गया।

बारडोली और नवरंगपुर में भी कार्रवाई
सरायपाली वृत्त की टीम ने बारडोली में भूमिका तांडी के कब्जे से 15.500 लीटर महुआ शराब और 100 किलो लाहन जब्त किया। वहीं नवरंगपुर में टीका बाई साहू के कब्जे से 11 लीटर शराब और 420 किलो महुआ लाहन बरामद हुआ।

तीनों मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(च), 34(2) और 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक एवं विवेचक मिर्जा जफर बेग, शिवशंकर नेताम तथा आरक्षक देवेश मांझी और सविता भगत शामिल रहे।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button