Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

नवा रायपुर में 406 एकड़ में बनेगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क, BHAVYA के तहत बढ़ा कदम

Follow Us on Our Social Media

रायपुर, 30 सितंबर 2026। भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत छत्तीसगढ़ में इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में स्टेट लेवल कमेटी की बैठक हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (CRDA) द्वारा प्रस्तावित औद्योगिक पार्क पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट, मास्टर प्लान, भूमि उपलब्धता, आवश्यक अधोसंरचना, अनुमानित लागत, वित्तीय व्यवस्था और BHAVYA की संचालन गाइडलाइन से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई।

समिति ने परियोजना प्रस्ताव को भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के समक्ष प्रस्तुत करने की मंजूरी दी।

नवा रायपुर में 406.72 एकड़ में प्रस्तावित पार्क

CRDA के प्रस्ताव के अनुसार इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क का विकास नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर में किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए करीब 406.72 एकड़ भूमि का क्षेत्र निर्धारित किया गया है। पार्क में विभिन्न औद्योगिक गतिविधियों के लिए जरूरी अधोसंरचना और सुविधाएं विकसित करने की योजना है।

भारत सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

स्टेट लेवल कमेटी की स्वीकृति के बाद अब CRDA निर्धारित प्रक्रिया के तहत परियोजना प्रस्ताव DPIIT, भारत सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेगा। केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना के अगले चरणों पर काम शुरू किया जाएगा।

बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, श्रम विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, प्रबंध संचालक सीएसआईडीसी उमेश कुमार झा, एनआरडीए नवा रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंदन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर रायपुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button