Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

गवाही देने की बात पर विवाद, ग्रामीण से मारपीट और जान से मारने की धमकी

Follow Us on Our Social Media

सराईपाली। ग्राम केंदुवा में गवाही देने की बात को लेकर विवाद के बाद एक ग्रामीण से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही लकेश्वर बारी पर अश्लील गाली-गलौज करने, हाथ-मुक्का एवं लात से मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़ित के अनुसार, वह खेती-किसानी का काम करता है और 18 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7 बजे रोज की तरह अपनी बकरियों को चराने के लिए खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान जयकुमार बारी के घर के सामने गली में पहुंचने पर लकेश्वर बारी ने उसे देवकुमार बारी की ओर से गवाही देने की बात कहते हुए कथित रूप से अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी।

पीड़ित ने गाली-गलौज करने से मना किया तो आरोपी ने कथित तौर पर हाथ-मुक्का और लात से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के कारण पीड़ित के पीठ, गर्दन और दोनों पैरों की जांघ में दर्द होने की बात कही गई है।

पीड़ित ने बताया कि घटना के दौरान आसपास के लोगों ने मारपीट की घटना को देखा और सुना। मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button