Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

गांधी जयंती पर रक्तदान का संदेश, उर्मिला हॉस्पिटल में 37 लोगों ने किया रक्तदान

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। गांधी जयंती एवं ऐच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल, रायपुर में गंभीर रक्त रोगों को लेकर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लंदन के मेरीलेबोन स्थित हेमेटोलॉजी सेंटर के चिकित्सकों ने जूम मीटिंग के माध्यम से एनीमिया, सिकल सेल, थैलेसीमिया और ल्यूकेमिया जैसे गंभीर रक्त रोगों के लक्षण, बचाव तथा आधुनिक उपचार की जानकारी दी।

संगोष्ठी का उद्देश्य रक्त संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के प्रति जानकारी देना और आम लोगों को इन रोगों के प्रति जागरूक करना रहा। विशेषज्ञों ने बीमारी की पहचान, समय पर जांच और उपचार के महत्व पर भी जानकारी साझा की।

37 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

कार्यक्रम के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में 37 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल की डायरेक्टर नम्रता सिंह और मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह ने प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान रक्तदान के महत्व और इससे जुड़े फायदों की जानकारी भी दी गई।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजनों के जरिए लोगों को नियमित और स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।

मल्टीस्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार

उल्लेखनीय है कि उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल ने GERD और हर्निया के आधुनिक उपचार के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह के नेतृत्व में अब अस्पताल में मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।

अस्पताल में गंभीर पेट संबंधी रोगों के उपचार के साथ न्यूरोसर्जन, न्यूरो-कार्डियोलॉजिस्ट और हृदय रोग विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा मरीजों के लिए डायलिसिस की अत्याधुनिक सुविधा भी शुरू की गई है। प्रबंधन के अनुसार इन सुविधाओं का उद्देश्य मरीजों को एक ही संस्थान में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button