Follow Us on Our Social Media
महासमुंद
Trending

जेवरा से 21 वर्षीय युवती लापता, घर से निकली फिर नहीं लौटी

Follow Us on Our Social Media

बसना। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा से 21 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती 9 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे घर से बिना बताए निकली थी। काफी तलाश और संपर्क के प्रयास के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 88/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम जेवरा निवासी साहाराम चौहान ने बताया कि उनकी बेटी कुमारी दिलेश्वरी चौहान 9 जुलाई को सुबह घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की तथा संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन युवती का पता नहीं चल सका।

परिजनों ने किसी व्यक्ति द्वारा अपहरण या जबरन अपने साथ ले जाने का आरोप या संदेह नहीं जताया है। इसके बावजूद युवती का ठिकाना और सुरक्षा स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पतासाजी शुरू की है।

पुलिस के मुताबिक युवती का हुलिया करीब 5 फीट 4 इंच लंबाई, गोल चेहरा, काले बाल, सामान्य शरीर और गोरा रंग है। वह कक्षा 12वीं तक पढ़ी है तथा हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है।

मामले की जांच सउनि राजेन्द्र भोई कर रहे हैं। गुम इंसान की सूचना संबंधित अधिकारियों के साथ डीसीबी शाखा महासमुंद को भी भेजी गई है। पुलिस युवती के संभावित ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटाकर उसकी तलाश में लगी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button