Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

महासमुंद में 20 अगस्त को रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद। जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 अगस्त 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, महासमुंद द्वारा यह रोजगार मेला शासकीय महामहाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय, महासमुंद में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं द्वारा युवाओं को उनकी योग्यता एवं पात्रता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने जनपद पंचायत सहित सभी ग्राम पंचायतों में मुनादी एवं अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन ने पात्र युवाओं से रोजगार मेले में शामिल होकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button