Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘नया सवेरा’ अभियान के तहत अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

Follow Us on Our Social Media

पाण्डुका (गरियाबंद): जिला पुलिस गरियाबंद द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘‘नया सवेरा’’ के अंतर्गत अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और परिवहन पर नकेल कसना शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में थाना पाण्डुका पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक आरोपी को 09 लीटर अवैध शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा है।

नहर पार के पास हुई घेराबंदी

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पेट्रोलिंग और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पाण्डुका नहर पार के पास अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पाण्डुका पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।

9 लीटर शराब और स्कूटी जब्त

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रहमुद्दीन कुरैशी (पिता सहबुद्दीन कुरैशी, उम्र 37 वर्ष), निवासी ग्राम भोथीडीह, थाना मगरलोड (जिला धमतरी) के रूप में हुई है। आरोपी के पास मौजूद सफेद प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर उसके अंदर से 09 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से निम्नलिखित सामग्री जब्त की है:

  • अवैध शराब: 09 लीटर (कीमती लगभग 5,200/- रूपये)
  • वाहन: घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की ग्रे-ब्लैक टीवीएस जुपिटर स्कूटी (कीमती लगभग 40,000/- रूपये)
  • कुल जब्ती: कुल 45,200/- रूपये का मशरूका पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।

आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

आरोपी का कृत्य आबकारी कानून का उल्लंघन पाए जाने पर थाना पाण्डुका में धारा 34(2) छ.ग. आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button