Accidentछत्तीसगढ़
Trending
माना में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों गंभीर
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित कार ने सड़क पर जा रही दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही माना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर फरार चालक की तलाश तेज कर दी है।



