Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

सिरको में दो लाख रुपये मांगने और धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज

Follow Us on Our Social Media

बसना। जिले के ग्राम सिरको में दो लाख रुपये की कथित अवैध मांग, धमकी और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता प्रेमसागर साहू ने गांव के गजानंद साहू पर मोबाइल मैसेज के जरिए रुपये मांगने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

शिकायत में अन्य ग्रामीणों से भी रुपये मांगने, धमकाने और 24 अक्टूबर की रात वाहन क्रमांक CG06 GP 0552 में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है।

बसना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 296, 351(2) और 324(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button