Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

सरायपाली में 50 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Follow Us on Our Social Media

सरायपाली।  सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम कांशीपाली में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की है। मामले में 30 वर्षीय गायत्री बैरागी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कांशीपाली में एक महिला अपने घर के पीछे बाड़ी में बिक्री के लिए अवैध महुआ शराब रखी है।

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां नीले रंग के 50 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक ड्रम में महुआ शराब मिली। जब्त शराब की कीमत 10 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने शराब का नमूना लेकर शेष कार्रवाई पूरी की। आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button