जुलाई के पहले सप्ताह में आत्मानंद स्कूलों में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, परीक्षा के दिन ही आएगा परिणाम

रायपुर। प्रदेश के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए राज्य सरकार जुलाई के पहले सप्ताह में लगभग 5 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि भर्ती के लिए इस बार केंद्रीयकृत परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिससे चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बन सके।
खबरें और भी : करेले की खेती से बदली किसान दीपक की तकदीर, एक साल में कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध लाभ
शिक्षा मंत्री कहा कि पिछले वर्ष भर्ती प्रक्रिया के दौरान कई स्तरों पर शिकायतें और अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे। मार्च में परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद भी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी।
इन परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।
खबरें और भी:- सेवा, साहस और समर्पण की कहानी है ‘भारत भाग्य विधाता’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
शिक्षा मंत्री के अनुसार परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी एक निजी एजेंसी को सौंपी जाएगी। विशेष व्यवस्था के तहत अभ्यर्थी दोपहर में परीक्षा देंगे और उसी दिन शाम तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या विवाद की संभावना कम होगी।
खबरें और भी : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुणे से गिरफ्तार
सरकार का लक्ष्य स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में रिक्त पदों को शीघ्र भरकर विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। भर्ती प्रक्रिया से प्रदेश के हजारों शिक्षित युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।



