छत्तीसगढ़
Trending

अष्टप्रहरी संकीर्तन हरिनाम यज्ञ में शामिल हुए जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा

बसना। जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंकोरी (टांडा) में आयोजित अष्टप्रहरी संकीर्तन हरिनाम यज्ञ कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम बनकर सामने आया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बसना के सभापति एवं क्षेत्र क्रमांक 21 अंकोरी के जनपद सदस्य श्री प्रकाश सिन्हा विशेष रूप से सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ग्रामवासियों ने श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भोग-भंडारे में सहभागिता करते हुए ग्रामवासियों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की। कार्यक्रम में विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने अपनी भक्ति-भावना एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

सभापति श्री सिन्हा ने कहा कि अष्टप्रहरी संकीर्तन हरिनाम यज्ञ आदि-अनादि काल से हमारी परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा है। “हरे कृष्ण, हरे राम” महामंत्र का जाप तन-मन को प्रफुल्लित करता है। सोलह नामों एवं बत्तीस वर्णों से युक्त यह महामंत्र कलियुग में जीवों के उद्धार का सरलतम माध्यम बताया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भगवान की प्राप्ति का सबसे सहज मार्ग हरिनाम जप एवं सामूहिक संकीर्तन है, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सद्भाव का संचार होता है।

इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य राजेंद्र डडसेना, विधायक कार्यालय प्रभारी महेंद्र प्रधान, सरपंच मिश्रा दीप, उप सरपंच नीलमणि नायक, पंचगण एवं अंकोरी सोसायटी अध्यक्ष मुरलीधर नायक, रेशम लाल नायक, माधव लाल नायक, नारायण राठौर, छेदी राम बंजारा, प्रेमलाल नायक, रामदास नायक, गंधनिधि नायक, गंगाराम नायक, ओखीराम बंजारा, नरेंद्र साहू (संचालक), हेमलाल नायक, रहमत बंजारा, जीवनलाल राठौर, चंदर सिंह, पुरुषोत्तम सतपथी, नरेंद्र राठौर, गोविंद नायक, अभिमन्यु राठौर, कीर्तन नायक, भुवनेश्वर नायक, पुरुषोत्तम वैष्णव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने सभापति सिन्हा से रखी मांग

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जनपद सभापति को नाली निर्माण, पेयजल समस्या सहित अन्य स्थानीय मुद्दों से अवगत कराया। साथ ही अंकोरी पंचायत अंतर्गत ग्राम टाडा पारा को आश्रित ग्राम का दर्जा दिलाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई। श्री सिन्हा ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों से समन्वय कर शीघ्र निराकरण एवं उक्त मांग को पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button