अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

बीमा पॉलिसी के नाम पर BSP कर्मचारी से 38 लाख की ठगी

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के एक कर्मचारी से बीमा पॉलिसी के नाम पर 38.30 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित संतोष कुमार, जो BSP में इलेक्ट्रीशियन हैं, ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में पॉलिसी मैच्योर होने के बाद वे सिविक सेंटर स्थित बीमा कार्यालय पहुंचे थे।

वहां सेक्टर-6 निवासी के. देवासहायम ने खुद को बीमा एजेंट बताकर उनसे संपर्क बढ़ाया और अधिक रिटर्न का लालच देकर कई पॉलिसियों में निवेश कराने का झांसा दिया।

आरोपी के कहने पर संतोष कुमार ने 14 लाख रुपये का चेक दिया, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों की पॉलिसी के नाम पर 17.30 लाख रुपये और दिए।

इसके अलावा 7 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खरीदवाए गए। जब पीड़ित ने पॉलिसियों की जानकारी मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे।

बाद में पता चला कि चेक की रकम भी निकाल ली गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर सेक्टर-6 निवासी रवि कुमार और के. राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button