अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

धान खरीदी में 99 लाख का गबन, समिति प्रबंधक और ऑपरेटर गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिले के सरिया थाना क्षेत्र में धान खरीदी में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है।

साल्हेओना उपार्जन केंद्र में करीब 99.12 लाख रुपये के गबन के आरोप में समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मामला सहायक खाद्य अधिकारी विद्यानंद पटेल की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 15 नवंबर 2025 से 6 फरवरी 2026 के बीच 3140.80 क्विंटल धान की फर्जी ऑनलाइन एंट्री की गई।

जांच में वास्तविक धान और बारदाने में भारी कमी सामने आई, जिससे शासन को लगभग 99,12,411 रुपये का नुकसान हुआ।

आरोपियों ने किसानों के नाम पर फर्जी टोकन बनाकर बायोमैट्रिक और आइरिस स्कैन के जरिए सिस्टम में एंट्री कर राशि का गबन किया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 101/2026 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

मामले के बाद अधिकारियों की निगरानी और जिम्मेदारी पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Related Articles

Back to top button