Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में नौतपा की एंट्री, अगले 9 दिन और बढ़ेगी गर्मी

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, जिसके चलते अगले नौ दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

उत्तर-पश्चिम से आ रही शुष्क और गर्म हवाओं के कारण प्रदेश के कई हिस्से तप रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं।

रविवार को राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। राजनांदगांव प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं माना (रायपुर) में 45 डिग्री, दुर्ग में 44.5 डिग्री, बेमेतरा में 44.3 डिग्री, बिलासपुर में 44.2 डिग्री और रायपुर में 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा जांजगीर-चांपा में 43.5 डिग्री, जगदलपुर में 43.3 डिग्री, रायगढ़ में 42.8 डिग्री और कोरबा में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button