Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

डोंगरगांव को मिला नगर पालिका परिषद का दर्जा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव को नगरवासियों ने कहा धन्यवाद

Follow Us on Our Social Media

राजनांदगांव। डोंगरगांव नगरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की पहल पर डोंगरगांव नगर पंचायत का उन्नयन कर उसे नगर पालिका परिषद का दर्जा दे दिया गया है। इस संबंध में राजपत्र अधिसूचना भी जारी हो चुकी है, जिससे नगर में खुशी का माहौल है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 के प्रावधानों के तहत राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद घोषित किया गया है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 14,693 आबादी वाले इस नगर को अब विकास योजनाओं में अधिक प्राथमिकता और संसाधन मिल सकेंगे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डोंगरगांव में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, उद्यान और सामुदायिक भवन जैसी आधारभूत सुविधाओं के विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ भी अधिक प्रभावी ढंग से नागरिकों तक पहुंचाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय डोंगरगांव के सुनियोजित शहरी विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो नगर के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला साबित होगा।

जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

डोंगरगांव को नगर पालिका परिषद का दर्जा मिलने पर नगर के जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने नवा रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी, जिला भाजपा महामंत्री डीकेश साहू, मंडल अध्यक्ष दिना पटेल, रामकुमार गुप्ता सहित पार्षदों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए इसे डोंगरगांव के विकास के लिए ऐतिहासिक निर्णय बताया।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button