अपराध / हादसाछत्तीसगढ़

40 लाख का गांजा, 9 तस्कर गिरफ्तार: गरियाबंद पुलिस ने तीन थानों में चलाया बड़ा ऑपरेशन

गरियाबंद | छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग चार मामलों में 81.374 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 40.68 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान दो कार, दो मोटरसाइकिल और 13 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर जिले के देवभोग, इंदागांव और पायलीखण्ड (जुगाड़) थाना क्षेत्रों में चलाया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा लाकर अलग-अलग वाहनों के जरिए अन्य राज्यों में सप्लाई की जा रही है। इसके बाद अंतरराज्यीय सीमा और प्रमुख मार्गों पर विशेष वाहन जांच अभियान शुरू किया गया।

देवभोग: दो कारों से 48.3 किलो गांजा बरामद सबसे बड़ी कार्रवाई देवभोग थाना क्षेत्र के खुटगांव अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर हुई। वाहन जांच के दौरान दो संदिग्ध कारों की तलाशी में प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखा गया 48.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक छत्तीसगढ़ तथा दो महाराष्ट्र के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों कारों को भी जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया।

इंदागांव: बिना नंबर बाइक पर 10 किलो गांजा इंदागांव थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल को रोककर जांच की। तलाशी में बाइक सवार दो युवकों के कब्जे से 10 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।दोनों आरोपी राजस्थान के कोटा जिले के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने गांजा और मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पायलीखण्ड (जुगाड़): बस का इंतजार कर रहे चार तस्कर दबोचेतीसरी कार्रवाई पायलीखण्ड थाना क्षेत्र के अमाड़ तिराहा में की गई। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर चार संदिग्ध भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।तलाशी के दौरान तीन बैगों से 22.740 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। सभी आरोपी ओडिशा के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(c) के तहत कार्रवाई की गई

कुल जब्ती पूरे अभियान में पुलिस ने:81.374 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत ₹40.68 लाख)2 कार2 मोटरसाइकिल13 मोबाइल फोन (लगभग ₹65 हजार कीमत)जब्त किए हैं। वाहनों की अनुमानित कीमत करीब ₹6.50 लाख बताई गई है।

पुलिस का संदेश गरियाबंद पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अंतरराज्यीय सीमा पर निगरानी और वाहन जांच को और सख्त किया जा रहा है ताकि नशे के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

Back to top button