अपराध / हादसाछत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

गढ़फुलझर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल की चोरी

बसना। ग्राम खरोरा निवासी एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल गढ़फुलझर के शहीद चौक स्थित यादव इलेक्ट्रिकल्स के पास से चोरी हो गई। घटना 10 अगस्त 2026 की बताई गई है।

शिकायत के अनुसार, चंद्रकिशन सोनी किसी काम से गढ़फुलझर गया था। वह अपने दोस्त की मोटरसाइकिल क्रमांक CG06 GD 0158 लेकर गया था। यादव इलेक्ट्रिकल्स के पास बाइक खड़ी कर वह दुकान के अंदर सामान खरीदने चला गया। शाम करीब 3:30 से 4 बजे के बीच वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली।

आसपास काफी तलाश करने के बाद भी मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला। इसके बाद चंद्रकिशन सोनी ने फोन कर बाइक मालिक को घटना की जानकारी दी। चोरी गई मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये बताई गई है।

मोटरसाइकिल का चेचिस नंबर MBLHA11AME9K04571 और इंजन नंबर HA11EJE9K51878 है। मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।

Related Articles

Back to top button