Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

राजाडेरा पहुंचीं प्रदेश मंत्री नंदिनी नेताम, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर जानीं मूलभूत समस्याएं

Follow Us on Our Social Media

मैनपुर। विकासखंड मैनपुर के दूरस्थ वनांचल एवं अति विशेष पिछड़ी कमार जनजाति बाहुल्य क्षेत्र ग्राम पंचायत कुल्हाड़ीघाट के आश्रित ग्राम राजाडेरा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री नंदिनी नेताम ने जनसंपर्क एवं ग्राम भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और क्षेत्र की जमीनी स्थिति की जानकारी ली।

कभी नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहे राजाडेरा जैसे दुर्गम गांव में प्रदेश मंत्री के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने गांव में लंबे समय से बनी हुई शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सड़क और पुल-पुलिया सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं।

ग्रामीणों ने बताया कि दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते उन्हें कई बुनियादी सुविधाओं का लाभ लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की समस्याओं को नंदिनी नेताम ने गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

नंदिनी नेताम ने कहा कि विकास की वास्तविक तस्वीर तभी सामने आती है, जब जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता गांव के अंतिम छोर तक पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करें। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा बताई गई समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाकर समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अति पिछड़े एवं अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना जरूरी है। समाज के अंतिम व्यक्ति और अंतिम गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जाने चाहिए।

प्रदेश मंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं को केवल सुनना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना ही सच्ची जनसेवा है। राजाडेरा जैसे दूरस्थ गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद करने का उद्देश्य उनकी वास्तविक समस्याओं को समझना और उन्हें उचित मंच तक पहुंचाना है।

ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए पहल किए जाने की उम्मीद जताई। नंदिनी नेताम का यह दौरा दूरस्थ वनांचल के ग्रामीणों से सीधे जुड़ने और उनकी समस्याओं को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button