
सरायपाली। पुलिस ने ग्राम बालसी में कार्रवाई करते हुए एक महिला को 16 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 3,200 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घड़घड़ीमुड़ा तालाब जाने के रास्ते पर एक महिला अवैध शराब लेकर ग्राहक की तलाश कर रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी कर पद्मावती रात्रे (32), निवासी बालसी को पकड़ा।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 10 लीटर की जरकीन और तीन बोतलों में कुल 16 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। शराब के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।



