गरियाबंद, 27 अगस्त 2026। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत विभाग और निर्माण एजेंसियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वीकृत कार्य तत्काल शुरू हों और तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने, ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने और पंचायत मुख्यालय में रहकर जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए।बैठक में वीबी-जी राम जी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई। अधूरे और अप्रारंभ कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने तथा पूर्ण हो चुके भवनों को संबंधित विभागों को तत्काल हैंडओवर करने कहा गया।कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों में आगामी विकास कार्यों के लिए कार्ययोजना तैयार करने, पौधरोपण, नर्सरी और जल संरक्षण से जुड़े कार्यों के लिए उपयुक्त स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए। वहीं पात्र हितग्राहियों को आवास की किस्त समय पर जारी करने और प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को 90 मानव दिवस के रोजगार से जोड़ने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका असर गांवों में जमीन पर दिखाई देना चाहिए