Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

भंवरपुर में अवैध शराब पर कार्रवाई, युवक समेत महिला गिरफ्तार

Follow Us on Our Social Media

बसना। भंवरपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 8.8 लीटर शराब जब्त कर एक युवक और महिला को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में कुल 2,200 रुपये कीमत की शराब बरामद हुई।

तरेकेला में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आम पेड़ के नीचे दबिश दी। यहां नवीन खुटे (20) के कब्जे से 10 नग प्लेन देशी शराब मिली। प्रत्येक बोतल में 180 एमएल के हिसाब से कुल 1.8 लीटर, कीमत 800 रुपये थी।

वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। जमानतीय प्रकरण होने से जमानतदार पेश करने पर उसे मुचलके पर छोड़ दिया गया।

इसी दौरान कुसमुर में पुलिस ने मोहरमोती राठिया (36) के घर-बाड़ी में दबिश देकर 5 लीटर की जरीकेन और 2 लीटर की बोतल से 7 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की। इसकी कीमत 1,400 रुपये बताई गई। लाइसेंस नहीं मिलने पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने दोनों मामलों में शराब जब्त कर विवेचना शुरू कर दी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button