Follow Us on Our Social Media
Accidentअपराध / हादसामहासमुंद
Trending

अज्ञात बाइक चालक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान 33 वर्षीय युवक की मौत

Follow Us on Our Social Media

सिंघोड़ा। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में करीब छह साल पहले हुए सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के बाद अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मृतक की पहचान ग्राम दीवानपाली निवासी राजेन्द्र नायक (33) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक राजेन्द्र नायक 31 जुलाई 2020 को सिंघोड़ा से अपने घर दीवानपाली लौट रहा था। वह दीवानपाली पुल के पास पहुंचा था, तभी सामने से आ रहे अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजेन्द्र के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं।

घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया, जहां से बाद में डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 6 अगस्त 2020 को दोपहर करीब 3.30 बजे राजेन्द्र की मौत हो गई।

अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर रायपुर के गोलबाजार थाने में मर्ग कायम किया गया था। बाद में मर्ग डायरी सिंघोड़ा थाना भेजी गई। सिंघोड़ा पुलिस ने मर्ग इंटीमेशन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों और गवाहों के बयान सहित जांच के दस्तावेजों का परीक्षण किया।

जांच में सामने आया कि अज्ञात मोटरसाइकिल चालक द्वारा राजेन्द्र की मोटरसाइकिल क्रमांक CG06GF1635 को टक्कर मारने से उसके सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके कारण उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हुई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 304(A) भादवि के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button