Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

घर के बाहर से गायब हुई प्लेटिना बाइक, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Follow Us on Our Social Media

भंवरपुर/बसना। जिले के भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम तरेकेला में घर में रखी प्लेटिना मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। वाहन मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तरेकेला निवासी ललित कुमार पटेल (58) खेती-किसानी का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे उनकी पुरानी प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GV 0632 घर में रखी हुई थी। खाना खाने के बाद जब वे घर के बाहर गए और वाहन को देखा तो मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली।

आसपास तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद ललित कुमार पटेल ने भंवरपुर चौकी पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी किए जाने की लिखित शिकायत दी। उन्होंने वाहन की अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये बताई है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया चोरी का अपराध पाए जाने पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस अब आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ वाहन की तलाश और अज्ञात आरोपी की पहचान के प्रयास में जुटी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button