Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसा
Trending

जमीन विवाद को लेकर युवक से मारपीट

Follow Us on Our Social Media

सांकरा। सांकरा क्षेत्र के ग्राम टोंगोपथरा में जमीन संबंधी पुराने विवाद को लेकर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो चाचा ने युवक को गाली-गलौज करते हुए डंडे और धारदार वस्तु जैसी चीज से हमला कर दिया। घटना में युवक के सिर, दोनों हाथ, कोहनी के ऊपर और पीठ में चोटें आई हैं।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह कक्षा आठवीं तक पढ़ा है और रोजी-मजदूरी करता है। 22 सितंबर 2026 को वह अपने दोस्तों अरुण बरिहा और संजय बरिहा के साथ पिकनिक मनाने जोंक नदी, सांकरा गया था।

शाम करीब 5:15 बजे पिकनिक से लौटकर जब वह अपने घर के सामने पहुंचा, तभी उसके चाचा पाण्डव बरिहा और गोविंद बरिहा ने जमीन से जुड़े पुराने विवाद को लेकर उसके साथ विवाद शुरू कर दिया।

पीड़ित के अनुसार दोनों ने उसे मां-बहन को लेकर अश्लील गालियां दीं। गाली देने से मना करने पर दोनों ने कथित तौर पर डंडे और धारदार वस्तु से मारपीट शुरू कर दी। हमले के दौरान उसके सिर के पीछे, दोनों हाथों, कोहनी के ऊपर और पीठ में चोटें आईं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोटों से खून निकलने के साथ काफी दर्द हो रहा है। आरोपियों ने मारपीट के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के समय उसकी पत्नी मीनाक्षी बरिहा, भाभी नीलम बरिहा, बहन बिन्दा बरिहा और बड़े पापा धनीराम बरिहा मौके पर मौजूद थे। उन्होंने मारपीट देखी और बीच-बचाव किया। पीड़ित ने अपने बयान के आधार पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button