Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

रक्तदान शिविर 2 अक्टूबर को, जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी बनेगा आपका रक्त

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। ऐच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल एवं उर्मिला फाउंडेशन की ओर से 2 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना है।

उर्मिला फाउंडेशन की डायरेक्टर नम्रता सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुर्घटना, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन और प्रसव जैसी परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे समय में समय पर उपलब्ध रक्त किसी व्यक्ति के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि नियमित स्वैच्छिक रक्तदान समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। अधिक संख्या में लोग रक्तदान के लिए आगे आएं तो जरूरत के समय रक्त की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।

वहीं उर्मिला हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह ने रक्तदान को लेकर लोगों में मौजूद भ्रांतियों को दूर करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा चिकित्सकीय मानकों के अनुसार रक्तदान करने से सामान्यतः स्थायी कमजोरी नहीं आती। शरीर रक्त की कमी को धीरे-धीरे पूरा करता है और रक्त निर्माण की प्राकृतिक प्रक्रिया लगातार जारी रहती है।

उन्होंने स्वस्थ एवं पात्र लोगों से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button