Follow Us on Our Social Media
Accidentअपराध / हादसामहासमुंद
Trending

सरायपाली: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 13 दिन बाद इलाज के दौरान युवक की मौत

Follow Us on Our Social Media

सरायपाली। सरायपाली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 29 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस की मर्ग जांच में सामने आया कि युवक की बाइक को किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज और लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम दर्राभांठा निवासी भरत बिसी (29) 24 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GW 6168 से सरायपाली से अपने घर लौट रहा था। वह सारंगढ़ रोड पर प्रतिभा रथ के मकान के सामने पहुंचा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भरत को गंभीर चोटें आईं।

घायल भरत को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल सरायपाली ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे ओम अस्पताल सरायपाली और बाद में डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रायपुर रेफर किया गया। डीकेएस अस्पताल में उपचार के दौरान 7 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलने के बाद सरायपाली पुलिस ने मर्ग क्रमांक 68/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। मर्ग जांच के दौरान मृतक के परिजनों और गवाहों के बयान लिए गए। जांच में सामने आया कि हादसा अज्ञात वाहन चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ।

मर्ग जांच के निष्कर्ष के आधार पर सरायपाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर लिया है। पुलिस अब दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने के लिए जांच कर रही है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button