Follow Us on Our Social Media
Accidentमहासमुंद
Trending

कोमाखान में भीषण सड़क हादसा, जेसीबी से टकराई बाइक; युवक की मौत

Follow Us on Our Social Media

कोमाखान। मंगलवार को कोमाखान में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना कोमाखान स्थित वन विभाग कार्यालय के सामने हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग पर आ रही जेसीबी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक दूर जा गिरी।

देवरी गांव का रहने वाला था मृतक

हादसे में मृत युवक की पहचान ग्राम देवरी निवासी पूनीत तांडी, पिता स्व. शिवनारायण तांडी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जेसीबी गली से निकलकर मुख्य सड़क की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक जेसीबी से जा भिड़ी।

टक्कर के बाद युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही कोमाखान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों के साथ ही जेसीबी चालक की भूमिका की भी जांच कर रही है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button