Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने दीपावली के दूसरे दिन यानी गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है।

इससे पहले राज्य शासन ने इस पर्व के लिए ऐच्छिक अवकाश घोषित किया था। अब शासन ने अधिसूचना जारी कर इसे सार्वजनिक अवकाश का दर्जा दे दिया है।

राज्य शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग की पूर्व अधिसूचना क्रमांक 1001/86/2025-GAD-5, दिनांक 6 नवंबर 2025 में गोवर्धन पूजा के लिए 9 नवंबर 2026 को ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल किया गया था।

अब राज्य शासन ने परक्राम्य लिखित अधिनियम (Negotiable Instruments Act), 1881 की धारा 25 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 9 नवंबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक/सामान्य अवकाश घोषित किया है।

इस निर्णय के बाद गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेश में घोषित तिथि को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। अवकाश से संबंधित जानकारी के लिए संबंधित विभागों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button