Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

प्रदेश में चक्रवात के असर से बढ़ेगा तापमान, 2 दिन बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। प्रदेश में मौसम एक बार फिर ठंड के असर में लौट रहा है। सोमवार को बस्तर संभाग में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। रायपुर में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने की संभावना।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में गिरावट की संभावना। एक दिसंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।

रविवार को पूरे छत्तीसगढ़ में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहा, जबकि रात का तापमान कई शहरों में सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि दिन का अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.8 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सर्वाधिक है।

रायपुर का मौसम

रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम 14.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 2.3 डिग्री और 0.9 डिग्री कम है। शहर में सुबह-शाम हल्की ठंडक कायम रही।

समुद्र में सक्रिय चक्रवात का असर

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के पास बना चक्रवाती तूफान उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। यह रविवार सुबह 11.7 डिग्री उत्तर और 80.6 डिग्री पूर्व देशांतर पर समुद्र में केंद्रित था और तट से करीब 80 किमी दूर स्थित है। अगले 24 घंटों में इसके कमजोर होकर एक कम दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button