अपराध / हादसामहासमुंद
Trending
जमीन विवाद में भाई-भतीजे ने डंडे से पीटा, जान से मारने की धमकी
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

सरायपाली।
ग्राम ढुटीकोना में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, 2 सितंबर की रात खाना खाने के बाद सार्वजनिक रंगमंच के पास बैठे थे, तभी बड़े भाई दुधनाथ बरिहा ने जमीन को लेकर विवाद करते हुए गाली-गलौज की।
कुछ देर बाद स्कूल के पास पत्नी और बेटी से बातचीत के दौरान दुधनाथ बरिहा अपने पुत्र हुलेश बरिहा के साथ डंडा लेकर पहुंचा। दोनों ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देते हुए सिर, हाथ और शरीर पर वार कर दिया। पत्नी पुनीमोती और बेटी ईशा ने बीच-बचाव किया।
घायल ने शासकीय अस्पताल सरायपाली में उपचार कराने के बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


