Follow Us on Our Social Media
खेल समाचार
Trending

वनडे विश्व कप: – 3 देश में 54 मुकाबले, वनडे विश्व कप 2027 के लिए बड़ा ऐलान

Follow Us on Our Social Media

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने 2027 के वनडे विश्व कप के वेन्यू का ऐलान कर दिया। टूर्नामेंट की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और ज़िम्बाब्वे के पास है।

साउथ अफ्रीका में वनडे विश्व कप 2027 के मुकाबले 8 शहरों जोहान्सबर्ग, प्रिटोरिया, केपटाउन, डरबन, गेकेबरहा, ब्लोमफोंटेन, ईस्ट लंदन और पार्ल में खेले जाएंगे।

दक्षिण अफ्रीका में कुल 44 मैच खेले जाएंगे जबकि बाकी 10 मुकाबले नामीबिया और ज़िम्बाब्वे में खेले जाएंगे। यह घोषणा स्थानीय आयोजन समिति बोर्ड (एलओसीए) के गठन के साथ हुई, जिसका नेतृत्व दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कैबिनेट मंत्री ट्रेवर मैनुअल स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में करेंगे।

सीएसए बोर्ड की अध्यक्ष पर्ल मापोशे ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘सीएसए का उद्देश्य एक वैश्विक आयोजन करना है, जो दक्षिण अफ्रीका के विविध, समावेशी और एकजुट स्वरूप को दुनिया के सामने रखेगा। यह टूर्नामेंट अपनी शैली, माहौल और अनुभवों में बेहद अलग होगा। यह खिलाड़ियों, फैंस और भागीदारों को सबसे अनोखा अनुभव देगा।’

दूसरी बार साउथ अफ्रीका में वनडे विश्व कप
2003 के बाद ये दूसरी बार होगा, जब साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे किसी टूर्नामेंट की सेह मेजबान होंगे। नामीबिया पहली बार विश्व कप की मेजबानी कर रहा। ये वनडे विश्व कप का 14वां संस्करण होगा।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button