Follow Us on Our Social Media
ओडिशा

गणेश पूजा के अवसर पर डांस प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

Follow Us on Our Social Media

झारबंद। गणेश पूजा के अवसर पर विनायक मेमोरियल डांस प्रतियोगिता का आयोजन 16 सितंबर 2026 को चांदभाटा (मझीपड़ा) में किया जाएगा। प्रतियोगिता में ग्रुप डांस के साथ सिंगल एवं डबल डांस की प्रस्तुतियां भी होंगी। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

आयोजकों के अनुसार, ग्रुप डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 3 हजार रुपये और चतुर्थ पुरस्कार 2 हजार रुपये रखा गया है।

इसी तरह सिंगल एवं डबल डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3 हजार रुपये, द्वितीय 2 हजार रुपये, तृतीय 1500 रुपये, चतुर्थ 1100 रुपये और पंचम पुरस्कार 1000 रुपये दिया जाएगा।

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए एंट्री फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं शाम 7 बजे से पहले पहुंचने वाले डांस ग्रुपों में शुरुआती पांच ग्रुपों को 500 रुपये का प्रोत्साहन इनाम दिए जाने की जानकारी दी गई है।

कार्यक्रम में स्टेज संचालन की जिम्मेदारी श्री दयासागर नायक और श्री नरेन साहू संभालेंगे। आयोजकों ने डांस प्रतिभागियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी एवं पंजीयन के लिए 9692744729, 8093028581 और 7077272377 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button