Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

सब्जी में नमक-हल्दी ज्यादा होने पर विवाद, विवाहिता से मारपीट

Follow Us on Our Social Media

गरियाबंद। थाना अमलीपदर क्षेत्र के ग्राम गुरूजीभांठा में एक विवाहिता ने अपने पति, सास और ससुर पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, रीना साहू (21 वर्ष) का विवाह 21 जनवरी 2026 को सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार अरविंद साहू निवासी गुरूजीभांठा के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके सास तिले बाई साहू, ससुर देवनाथ साहू और पति अरविंद साहू छोटी-छोटी बातों को लेकर उससे विवाद करते रहते थे।

महिला ने पुलिस को बताया कि 16 अगस्त 2026 की रात करीब 8:30 बजे आलू की सब्जी में हल्दी और नमक ज्यादा डालने की बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद तीनों ने उसके साथ अश्लील गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का से मारपीट की।

घटना के बाद महिला ने अपने पिता भरत लाल साहू और भाई मुकेश साहू को मामले की जानकारी दी। इसके बाद 17 अगस्त 2026 को थाना अमलीपदर पहुंचकर शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया।

पुलिस ने शिकायत का प्रथम दृष्टया अवलोकन करने के बाद धारा 296, 115(2), 351(3) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button