अपराध / हादसाओडिशा
Trending
झारबंध :- अवैध बालू परिवहन करते हाइवा जब्त, दो गिरफ्तार
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

झारबंध। बरगढ़ जिले के झारबंध थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हाइवा जब्त किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस टीम बैताली चौक के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान कुमीर बालू घाट से पाइक-माल की ओर जा रहे बालू लदे हाइवा को रोककर दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में बालू परिवहन से संबंधित आवश्यक कागजात नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया।
मामले में लहंगीरा निवासी हृदानंद प्रधान (30) और पाइकामाल थाना क्षेत्र के डुंगुरीपाली निवासी प्रजेश बिश्वाल (20) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने थाना केस नंबर 149/26 के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया।



