Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

भाजपा के नए किसान मोर्चा अध्यक्ष आलोक ठाकुर ने संभाला पदभार

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए पदभार ग्रहण किया।

इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का एक अभिन्न अंग है जो पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करता है।

जब पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया, उस समय सभी मोर्चा प्रकोष्ठों को पार्टी के द्वारा एक लक्ष्य दिया गया जिसमे किसान मोर्चा को भी एक लक्ष्य दिया गया था।

उन्होंने आगे कहा कि, किसान मोर्चा ने मिलकर लक्ष्य पूरा करने का संकल्प लिया और उस लक्ष्य को प्राप्त भी किया। जिसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा किसान मोर्चा के पूरी टीम को बधाई दी और अखिल भारतीय स्तर पर छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा द्वारा प्राप्त गया लक्ष्य पर भी चर्चा हुआ। इसके लिए भी मैं किसान मोर्चा के अपने साथियों को हृदय से धन्यवाद देता हूं।

स्वास्थ्य मंत्री ने अपने अनुभव को कार्यकर्ताओं के साथ किया साझा
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने पुराने अनुभव को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया और सुदूर बस्तर सरगुजा के आए हुए अपने बहुत से कार्यकर्ताओं का नाम लेते हुए उन्होंने मंच से ही उनका अभिनंदन और स्वागत किया।

उन्होंने विपरीत परिस्थिति में भी किसान मोर्चा की सशक्त कांग्रेस शासन को उखाड़ फेंकने में अपनी महत्वपूर्णभूमिका निभाई।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button