Follow Us on Our Social Media
Uncategorized

नक्सलियों के मंसूबों पर पानी, गरियाबंद में जंगल से एके-47 और 12 बोर हथियार जब्त

Follow Us on Our Social Media

गरियाबंद पुलिस की ई-30 टीम को बड़ी सफलता गरियाबंद

जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थित थाना शोभा अंतर्गत ग्राम रक्शापथरा के जंगल क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा डम्प किए गए हथियारों को बरामद करने में गरियाबंद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 01 नग एके-47 रायफल, 01 नग खाली मैगजीन एवं 01 नग 12 बोर हथियार बरामद किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 जनवरी 2026 को गरियाबंद जिले में आत्मसमर्पण किए गए माओवादियों से पूछताछ के दौरान डीजीएन डिवीजन द्वारा उक्त क्षेत्र में हथियार डम्प किए जाने की सूचना मिली थी। माओवादियों की निशानदेही पर गरियाबंद जिला पुलिस बल की विशेष अभियान टीम ई-30 को दिनांक 20 जनवरी 2026 को कार्रवाई हेतु रवाना किया गया।ई-30 टीम एवं बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वाड) की संयुक्त टीम द्वारा थाना शोभा क्षेत्र के ग्राम रक्शापथरा स्थित जंगल में सघन सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान एक टेकरी के ऊपर चट्टान के किनारे छिपाकर रखे गए हथियारों को बरामद किया गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद हथियार नक्सली गतिविधियों में उपयोग हेतु डम्प कर रखे गए थे। इस सफलता को नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में सर्च अभियान एवं सतर्कता और अधिक बढ़ा दी गई है।गरियाबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नक्सली गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button