छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

महासमुंद जिले में औसत से 110.8% बारिश, पिथौरा और बसना तहसील में सामान्य से अधिक वर्षा

महासमुंद, 6 जुलाई। जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार हो रही बारिश से वर्षा का आंकड़ा सामान्य से ऊपर पहुंच गया है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी दैनिक वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार, 1 जून से 6 जुलाई 2026 तक जिले में कुल 1651.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो इस अवधि की औसत 1498.6 मिमी वर्षा की तुलना में 110.8 प्रतिशत है।


सोमवार को जिले में औसतन 85.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक 128.5 मिमी बारिश पिथौरा तहसील में दर्ज की गई, जबकि बसना में 90.4 मिमी, महासमुंद में 68.5 मिमी, बागबाहरा में 69.5 मिमी, कोमाखान में 66.5 मिमी और सरायपाली में 97.7 मिमी वर्षा हुई।

तहसीलवार वर्षा की स्थिति

  • सरायपाली – 336.3 मिमी (औसत का 170.2%)
  • पिथौरा – 301.3 मिमी (135.7%)
  • महासमुंद – 281.1 मिमी (98.7%)
  • कोमाखान – 225.1 मिमी (95.3%)
  • बागबाहरा – 222.9 मिमी (91.1%)
  • बसना – 234.6 मिमी (85.2%)

जिले में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से जलमग्न क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button