Follow Us on Our Social Media
Uncategorized
Trending

भिक्षुक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार

Follow Us on Our Social Media

सक्ती। जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में एक भिक्षुक महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार कंवर और छतराम कंवर के रूप में हुई है। आरोप है कि दोनों ने महिला को राजकुमार कंवर के घर में दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसे कमरे में बंद कर जबरन शराब पिलाई गई और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह जैजैपुर थाना पहुंची और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(1) एवं 127(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button