Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसा
Trending

मेडिकल दुकान के सामने से 70 हजार की एक्टिवा चोरी

Follow Us on Our Social Media

सरायपाली। सरायपाली में थाना के सामने स्थित मेडिकल दुकान के बाहर खड़ी सफेद रंग की होंडा एक्टिवा CG06GQ2326 रात करीब 1:40 बजे अज्ञात चोर ले गया। वाहन की कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई गई है।

पीड़ित सेवाशंकर अग्रवाल ने बताया कि 9 सितंबर की रात स्कूटर दुकान के सामने खड़ी कर घर चले गए थे। सुबह उठने पर वाहन गायब मिला।

आसपास तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत पर सरायपाली पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर चोर और वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button