Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

तुमगांव में युवक से डंडे से मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप

Follow Us on Our Social Media

तुमगांव।  तुमगांव थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक से रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। ग्राम खैरझिटी निवासी नंदकिशोर यादव ने पुलिस को बताया कि 5 अक्टूबर को वह नंदलाल पटेल के साथ बाइक से तुमगांव की ओर जा रहा था।

शिकायत के अनुसार, हनुमान मंदिर के पास ग्राम निवासी विश्राम कोसले ने रास्ते में बाइक रोक ली और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद उसने डंडे से नंदकिशोर के साथ मारपीट की। घटना में उसके बाएं हाथ, सीने और पीठ में चोट आई है।

पीड़ित ने बताया कि घटना के दौरान नंदलाल पटेल, टीकेलाल जलक्षत्री और कलेश्वर यादव मौके पर मौजूद थे। नंदकिशोर ने तुमगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button