Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद

बसना:- तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती घायल

Follow Us on Our Social Media

बसना। बसना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दंपती घायल हो गए। घायल महिला को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बसना में भर्ती कराया गया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, धमतरी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी युवक अपनी पत्नी के साथ रक्षाबंधन के लिए बसना स्थित ससुराल आया था।

24 अगस्त 2026 को दोनों मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HB 2245 से बसना टाउन की ओर घूमने गए थे। वापस घर लौटते समय सीटी ग्राउंड-विनायक टाइल्स से पदमपुर रोड के पास बसना टाउन की ओर से आ रही महिंद्रा बोलेरो क्रमांक CG 06 HB 5736 के चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी सड़क पर गिर गए। हादसे में महिला के बाईं आंख के ऊपर, सिर और दोनों हाथों के पंजों में चोट आई तथा खून निकलने लगा।

दुर्घटना में मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की जानकारी रिश्तेदारों को दी गई, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बसना ले जाकर भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button